62 साल के बुजुर्ग को बेटे ने जयपुर की 59 साल की अफसर से इश्क लड़ाते पकड़ा

उज्जैन के होटल में 60+ की उम्र में पिता की लव स्टोरी में बेटे की एंट्री हो गई। पिता को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ने के लिए बेटा ग्वालियर से जयपुर और वहां से उज्जैन 800 किलोमीटर पीछा करके आया। होटल मिलन हॉलिडे में ठहरे पिता के कमरे में घुसा और हंगामा करने लगा। इसके बाद होटल ने बुजुर्ग प्रेमी-प्रेमिका को बाहर निकाल दिया। दोनों होटल में पति-पत्नी के रूप में रुके थे। दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।
62 साल के आलोक चौधरी ग्वालियर की निजी कंपनी में है, जबकि 59 साल की प्रेमिका जयपुर में FCI में विकास अधिकारी है। आलोक के बेटे अंकुर ने बताया कि मां अनुका चौधरी पिता के अफेयर और रोजाना होने वाले पारिवारिक विवाद से परेशान थी। शुक्रवार को पिता घर से बिना बताए निकल गए। जयपुर से उज्जैन का टिकट इनके पास था।
मां के कहने पर मैं कार में इनके पीछे लगा। पिता बस से पहले जयपुर गए। जयपुर से ट्रेन के जरिए प्रेमिका के साथ उज्जैन पहुंचे। अंकुर ने बताया कि पिता के ट्रेन में सवार होने के बाद मैं कार से वापस उज्जैन पहुंचा और स्टेशन पर इंतजार करने लगा। जैस ही मंगलवार सुबह 4 बजे पिता अपनी प्रेमिका के साथ उज्जैन उतरे, मैं दोबारा उनके पीछे लग गया। दोनों महाकाल मंदिर के सामने स्थित मिलन हॉलिडे होटल गए। इसके बाद होटल के कमरे में पहुंचकर मैंने दरवाजा खुलवाया। पिता और उनकी प्रेमिका को जमकर खरीखोटी सुनाई। बेटे ने कहा कि ग्वालियर में पैर मत रखना, चाहे तोमर या किसी गुंडे को बुला लेना। अब जयपुर में ही मिलेंगे। इसके बाद आलोक ने कहा कि यहां से निकल जाओ।
सुबह 4 बजे मैसूर एक्सप्रेस से उज्जैन आए, मित्र के साथ बनाया वीडियो
62 साल के अलोक और उनकी प्रेमिका मंगलवार सुबह 4 बजे जयपुर से मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। बेटे अंकुर ने रेलवे स्टेशन से ही दोनों का फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पिता के होटल जाने के बाद और वहां हंगामे के दौरान भी अंकुर के साथ मौजूद रहे दोस्त ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
मां से 13.50 लाख मांगकर कहा- तलाक ले लो
अंकुर ने बताया कि पापा रोजाना घर पर मम्मी से विवाद करते हैं। मम्मी से 13.50 लाख रुपए की डिमांड कर तलाक लेने को बोल रहे थे। इस बीच हमें पापा की फेसबुक फ्रेंड के बारे में पता चला। फेसबुक फ्रेंड जयपुर FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) में विकास अधिकारी के पद पर काम करती है। उसके पति का देहांत हो चुका है।
बेटे ने पिता को रंगेहाथ पकड़ने के लिए 800 किलोमीटर का सफर तय किया
अंकुर ने अपने पिता की करतूत को पकड़ने और उनका सच सामने लाने के लिए ग्वालियर से जयपुर 332 किमी और जयपुर से 514 किमी का सफर तय किया। सोमवार शाम को ही अंकुर उज्जैन पहुंच चुका था। अंकुर सुबह ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहा था। जैसे ही वे ट्रेन से उतरे अंकुर ने पीछा करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसने वीडियो भी बनाए और फोटो भी लिए।
पुलिस से मांगी मदद तो जवाब मिला, शहर का मामला नहीं
अंकुर ने उज्जैन एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह से भी मिलकर मदद मांगी, लेकिन सिंह ने मामला ग्वालियर और जयपुर का होने के चलते मदद से इनकार कर दिया। इससे पहले भी आलोक चौधरी ने छिंदवाड़ा में भी इस तरह की करतूत की थी। तब परिवारवालों ने ही अलोक को पुलिस से बचाया था।
एक साल से चल रहा तलाक का केस
बेटे अंकुर चौधरी ने बताया कि मेरे पापा मेरी मां को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। मम्मी इस बात के लिए तैयार थी कि दोनों साथ-साथ रह लो। पापा हमेशा मां के चरित्र पर सवाल उठाते हैं, जबकि वे गलत हैं। डायवोर्स का केस चल रहा है। एक साल के करीब हो गया है। मम्मी इस बात में तैयार थीं, कि खुशी खुशी साथ रह लो, लेकिन वे मां से कंपंसेशन मांग रहे हैं। वे पैसे के लालच में महिला से दोस्ती कर रहे हैं। मैं उसके विभाग से शिकायत करूंगा और पिता पर मानसिक प्रताड़ना का केस करूंगा। मेरे पास ग्वालियर से जयपुर जाने और वहां से उज्जैन आने के सभी वीडियो और फोटो के प्रमाण हैं।

Live Casino - Lucky Club
ReplyDeleteLucky Club is the premier online casino where you can experience real casino luckyclub games like blackjack, slots, roulette, and live poker.Events · Live Casino · Casino · Special Offers