Breaking News

जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में नगर के विनोद चौधरी सम्म्मनित

 जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में नगर के विनोद चौधरी सम्म्मनित


सिवनी- स्पोर्ट्स कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सिवनी के तत्वधान में स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के अंबेडकर भवन परिसर में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजित की    इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त व जिले के खिलाड़ियों ने स्पर्धा में भाग लिया।

रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे विनोद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कराते की विभिन्न तकनीकों की जानकरी के साथ विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा, सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स का प्रदर्शन भी किया गया। विजेताओं को शील्ड, ट्राफी व मेडल प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

 प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष  जयदीप सिंह चौहान, सचिव  नारायण सिंह प्रजापति चक्रेश सिंह ठाकुर शिव कांत सिंह ठाकुर सुनील गोयल ने किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता  सुनील एवं अभिभावक गण ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 वही स्पर्धा के समापन के अवसर पर डीएसपी अभिषेक चौधरी छपारा एसआई मुकेश उपाध्याय सुनील दत्त पाठक  प्रदीप श्रीवास्तव पत्रकार संघ अध्यक्ष छपारा एवं खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक  की गरिमामय उपस्थिति में खिलाड़ियों को शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय रैफरी दिनेश कोरे,रूपेंद्र बनकर आकाश झा एवं सहायक रैफरी ज्योति चंद्रवंशी रिया साहू रागिनी यादव लोकेश कुमारे गीतेश सिंह ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

इसी दौरान डीएसपी अभिषेक चौधरी ने रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले विनोद कुमार चौधरी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

No comments