नगर पालिका और नगर परिषद की अधिकृत सूची घोषित भारतीय जनता पार्टी ने की मंडीदीप औबेदुल्लागंज सुल्तानपुर और बाड़ी की सूची सूची जारी
नगर पालिका और नगर परिषद की अधिकृत सूची घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने की मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर और बाड़ी की सूची सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित नगर पालिका मंडीदीप के उम्मीदवारों की सूची आज जारी की गई। मंडीदीप नगर पालिका के साथ ही नगर परिषद अब्दुल्लागंज सुल्तानपुर और बाड़ी की भी सूची प्रकाशित की गई है। अधिकृत सूची प्रकाशित होते ही प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म डालने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि उनके समर्थकों ने पहले ही टोकन ले लिया था। कल से पंचक लगने वाले जिसे लोग शुभ नहीं मानते हैं। ऐसे में आज ही अधिक से अधिक लोगों ने फॉर्म भरने की कार्रवाई पूरी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जेपी किरार द्वारा अधिकृत सूची प्रकाशन के बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने-अपने फॉर्म भरने के लिए नामांकन कार्यालय पहुंचे।जहां समय खत्म होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी अविनाश दुबे ने पहले ही फॉर्म जमा करा कर लोगों को टोकन दे दिए थे।
असन्तुस्टों को मनाने में लगी देरी-
भाजपा आला अधिकरियों ने सूची में लगभग सभी को समाहित करने का प्रयास किया है। भाजपा आलाकमान ने बखूबी असंतुष्ट को टिकट देकर अंतर कलह की आशंका को निर्मूल साबित किया है। टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाकर अलग-अलग माध्यमों से उम्मीदवारों की पड़ताल से निकले उम्मीदवार भाजपा के लिए जिताऊ साबित होंगे। ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है।अध्यक्ष पद के दावेदारों में लगभग सभी को टिकट देकर सामंजस्य स्थापित किया है।
भाजपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 5 से प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल,वार्ड 11 से दीपिका सुरेंद्र जैन,वार्ड 12 से प्रार्थना सुरेंद्र चौहान, वार्ड 15 से उषा विपिन भार्गव मानी जा रही हैं।
वहीं कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन कांग्रेश की ओर से लगभग सभी संभावित उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा कर दिए हैं।





No comments